
मानसी शर्मा /- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विश्व के विकास का इंजन बनकर उभरा है। वह विश्व को नई दिशा दिखा रहा है। हमारे देश ने दिखाया है कि वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख आर्थिकी के रूप में अब दूसरे देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है।भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है
सिंह ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है, तो आप सभी आर्थिक विशेषज्ञ और विचारक उस विकास इंजन की मोटर हैं। आप सभी पर विशेष जिम्मेदारी है कि इंजन से लेकर अंतिम कोच तक सभी की जरूरतों को एकीकृत करके भारत की विकास गाथा का अगला अध्याय लिखने में सरकार की मदद करें।
राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
सिंह ने कहा कि यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक अरब से अधिक भारतीयों की कड़ी मेहनत और क्षमता का परिणाम है। दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें आर्थिक विशेषज्ञों और विचारकों के सहयोग की आवश्यकता है।
हवाईअड्डों पर भी दी जानकारी
सिंह ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि सभी नागरिकों को उचित मौके देते हुए भी विकास दर में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार के विशेष प्रयासों का भी जिक्र किया। कहा, 2014 तक, भारत में 91,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज ये बढ़कर लगभग 1.5 लाख किलोमीटर हो गया है। 2014 में भारत में केवल 74 हवाईअड्डे थे, वहीं आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।





More Stories
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा