क्या आज जाने वाली है महुआ की सांसदी ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या आज जाने वाली है महुआ की सांसदी ?

मानसी शर्मा /- संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। जहां कैश-फॉर-क्वेरी  केस में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा में बड़ा फैसला आ सकता है। बता दें कि एथिक्स कमिटी ने आज लोकसभा में इस मामले पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है जहां कमेटी ने महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई है।

सदन में हुआ खूब हंगामा
बता दें कि अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने महुआ के खिलाफ लगाए गए आरोपो को गंभीर मानते हुए उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। आज रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद के अंदर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। जहां अब इस मामले को लेकर सदन में बहस जारी है।

आज लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश होने से पहले जब महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं तो इस दौरान उन्होंने कहा, ”मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे…जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने ‘वस्त्रहरण’ शुरू किया अब आप ‘महाभारत का रण’ देखेंगे।”

 बता दें कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लोकसभा की वेबसाइट का लॉग-इन और पासवर्ड विदेश में बैठे एक भारतीय उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को साझा करने का आरोप है। महुआ मोइत्रा ने पासवर्ड साझा करने के आरोपो को कबूला है वहीं हीरानंदानी ने भी कहा कि उन्होंने अडानी के खिलाफ संसद में सवाल उठाने के लिए महुआ मोइत्रा को पैसे और महंगे गिफ्ट्स दिए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox