
मानसी शर्मा /- संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा दिन है। जहां कैश-फॉर-क्वेरी केस में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा में बड़ा फैसला आ सकता है। बता दें कि एथिक्स कमिटी ने आज लोकसभा में इस मामले पर अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है जहां कमेटी ने महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई है।
सदन में हुआ खूब हंगामा
बता दें कि अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने महुआ के खिलाफ लगाए गए आरोपो को गंभीर मानते हुए उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। आज रिपोर्ट पेश होने के बाद संसद के अंदर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। जहां अब इस मामले को लेकर सदन में बहस जारी है।
आज लोकसभा में एथिक्स कमिटी की रिपोर्ट पेश होने से पहले जब महुआ मोइत्रा संसद पहुंचीं तो इस दौरान उन्होंने कहा, ”मां दुर्गा आ गई हैं, अब देखेंगे…जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने ‘वस्त्रहरण’ शुरू किया अब आप ‘महाभारत का रण’ देखेंगे।”
बता दें कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर लोकसभा की वेबसाइट का लॉग-इन और पासवर्ड विदेश में बैठे एक भारतीय उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को साझा करने का आरोप है। महुआ मोइत्रा ने पासवर्ड साझा करने के आरोपो को कबूला है वहीं हीरानंदानी ने भी कहा कि उन्होंने अडानी के खिलाफ संसद में सवाल उठाने के लिए महुआ मोइत्रा को पैसे और महंगे गिफ्ट्स दिए हैं।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ