
मानसी शर्मा /- राज्य के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को पीओके को “आजाद कश्मीर” कहना बंद करना होगा। उन्हें अलगाववाद और क्षेत्रवाद की आग को भड़काने के प्रयास नहीं करने चाहिए। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ये असंवैधानिक गतिविधि है, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा
विधानसभा से पारित बिल पर साइन के मुद्दे पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझे मीडिया से पता चला कि मेरी तरफ से बिल को लटकाया जा रहा है। लेकिन, मेरे पास ये बिल ढाई हफ्ते पहले ही आए हैं। अगर सरकार किसी बिल पर अर्जेंट में साइन करवाना चाहती है, तो राजभवन आकर मुझे बताए। मेरी ओर से किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट में मामला है लंबित
केरल सरकार ने आरोप लगाया है कि गवर्नर मोहम्मद खान उनके 8 विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया। जहां मामला लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 नवंबर को कहा था कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री को साथ में बैठकर चर्चा करनी चाहिए।
वो आग से खेल रहे हैं
पंजाब और तमिलनाडु की सरकारें भी राज्यपाल पर बिल लटकाने का आरोप लगाते रही हैं। दोनों ही राज्यों की सरकारों ने राज्यपाल के इस रुख को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पंजाब के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो आग से खेल रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने सीएम से चर्चा करने का निर्देश दिया था। भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 में राज्यपाल की शक्तियों और सदन से पारित किए गए बिलों का उल्लेख किया गया है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत