श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर लगाए बड़े आरोप , ‘लगातार कहते रहे फिक्सर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीसंत ने गौतम गंभीर पर लगाए बड़े आरोप , ‘लगातार कहते रहे फिक्सर

मानसी शर्मा /-  क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ियों के बीच आजकल लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में बीते दिन गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच में एक मैच खेला गया। इस मैच में एक ओर श्रीसंत गेंदबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर इंडिया कैपिटल्स की तरफ से गौतम गंभीर बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रीसंत के गेंदों पर गौतम गंभीर के छक्के चौकों का दौर जारी ही था कि अपने जमाने के शानदार दोनो क्रिकेटर्स के बीच लड़ाई शुरू हो गई। फिर दोनो के बीच विवाद काफी बढ़ गया।
इसी बीच श्रीसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लाइव वीडियो किया है, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर से हुए मैच के दौरान हुए झगड़े के बारे में बात की है। श्रीसंत ने अपनी वीडियो में कहा कि, “हरेक चैनल पर जाकर बार-बार बोलने से अच्छा है कि मैं लाइव आकर एक ही बार में सबकुछ स्पष्ट कर देता हूं।

उनके पास है शानदार टीम

जाहिर तौर पर वो यानी गौतम गंभीर जहां से आते हैं, उनके पास एक शानदार पीआर टीम है, जिनपर वो काफी पैसे खर्च करते हैं। मैं एक साधारण इंसान हूं। मैं अपने परिवार, और अपने फैन्स के समर्थन के साथ अपनी लड़ाई अकेले लड़ सकता हूं।”

‘लगातार कहते रहे फिक्सर’

श्रीसंत ने आगे कहते हैं कि, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि, वह मुझे लाइव टेलीविज़न पर, पिच के बीच में लगातार फिक्सर…फिक्सर…फिक्सर… फिक्सर कहते रहे।  मैं सिर्फ हंसता रहा और उन्हें बोला कि तुम क्या कह रहे हो। मैंने एक बार भी गलत शब्द या अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। यहां तक कि जब मैं वहां से दूर हट गया, और अंपायर उन्हें रोक रहे थे, तो उन्होंने अंपायर को भी मेरे लिए उसी भाषा का इस्तेमाल किया। वह बार-बार इसी शब्द का इस्तेमाल करते रहे।”वहीं अभी तक इस पर गौतम गंभीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox