
मानसी शर्मा /- हरियाणा के छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल,अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने करनाल के स्कूली छात्रों को सिटीजन साइंटिस्ट चुना है। छात्रों के ग्रुप ने अंतरिक्ष में आठ क्षुद्र ग्रहों की खोज करने में सफलता हासिल की है। वहीं धरती से टकराने की आशंका के चलते नासा ने क्षुद्र ग्रहों की खोज को बेहद महत्वपूर्ण माना है।एडीसी वैशाली शर्मा ने छात्रों को सम्मानित किया।
सफलता पर उत्साहित छात्र
नासा द्वारा चुने गए सिटीजन साइंटिस्ट आगे भी रिसर्च करेगे। खोजे गए 8 क्षुद्र ग्रहों का नामकरण भी नासा छात्रों के नाम और भारत से जोड़कर करेगा। वही इस रिसर्च में शामिल छात्र और स्कूल प्रबंधन इस सफलता पर उत्साहित है। छात्रों की ये खोज एस्ट्रॉयड की पृथ्वी से टक्कर को रोकने और उनकी दिशा बदलने में नासा को अहम मदद देगी।
रिसर्च में करेंगे मदद
बता दें, करनाल के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के 86 छात्रों के ग्रुप ने अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा के सहयोग से रिसर्च का कार्य करते हुए अंतरिक्ष में आठ नए क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। खोजे गए क्षुद्र ग्रह ब्रह्माण्ड में पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे है। आशंका है कि भविष्य में ये ग्रह पृथ्वी से टकरा सकते है। ऐसे में पृथ्वी की तरफ बढ़ रहे इस खतरे को देखते हुए नासा ने छात्रों की खोज को बेहद महत्वपूर्ण माना है।





More Stories
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”