पारस हेल्थ रन में छाए बी आर जी के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पारस हेल्थ रन में छाए बी आर जी के धावक

-5 व 10 किलोमीटर मे पहला, दुसरा व तीसरा स्थान हासिल कर जीते इनाम’

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ रनर्स ग्रुप के धावक अब हर जगह अपनी छाप छोड रहे हैं। बीआरजी के धावक न केवल बहादुरगढ शहर का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ईनाम भी जीत रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को गुडगाँव मे आयोजित पारस हेल्थ रन मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से 210 धावक मैदान में उतरे तथा तीनों स्थानों पर कब्जा किया। रन के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
          बीआरजी के कोच दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की गुडगाँव, दिल्ली, एन सी आर के 900 धावको ने इसमे भाग लिया। पारस हेल्थ दौड़ का शुभारंभ डा धर्मेंद्र नागर ने किया। पारस हॉस्पिटल की मेनेजमैट टीम डा सीमा विज, रजत बजाज व अमित सिंह ने बहादुरगढ रर्नस ग्रुप को इन्वाइट किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

दीपक छिल्लर ने बताया कि 10 किलोमीटर ओपन वर्ग मे मनोज पहले स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में बी आर जी के धावको ने 5 किलोमीटर की दौड़ मे तीनो स्थान अपने नाम किये। 5 कि मी ओपन मे भुपत ने पहला स्थान, नवीन ने द्वितीय स्थान और लवेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही हिंमासु चौथे स्थान पर रहे।
           10 किमी दौड़ में गुलाब सिंह पाँचवे स्थान पर रहे। इसके साथ ही प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, नवनीत, रचित दलाल, रणबीर सांगवान, जसवीर जुन, बलजीत, सुनील, अनुराग, सुमित यादव, अभय श्रीवास्तव, बह्म प्रकाश मान, धर्मवीर, निकुंज, सुनील बेनीवाल, गीता, ओमपति, गौरव, कोमल, हितेश अहलावत, धर्मवीर, मनोज पाण्डे, नमीता पाण्डे उरीरेई, सागर औहलान, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सन्नी राणा सुमित राणा, विहान छिल्लर, कीर्ति, सन्नी, वेद प्रकाश, साहिल दलाल, अविकेश छिल्लर, मोहित, लक्ष्य, मानवी, मनोज दुहन, करीना, सोनु, सागर, परियासु, लक्षित, गिताषी, नवीन, सागर ने सफलतापूर्वक दौड पूरी कर बहादुरगढ शहर और ग्रुप का नाम रोशन किया। सभी विजेता धावकों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox