इस्राइल के किबुत्ज पंहुचे एलन मस्क, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी रहे मौजूद  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्राइल के किबुत्ज पंहुचे एलन मस्क, पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी रहे मौजूद  

-इंटरनेट मुहैया कराने को लेकर हुआ अहम समझौता

कफर अजा (इस्राइल)/शिव कुमार यादव/- इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने इस्राइली क्षेत्र किबुत्ज़ के खंडहरों का दौरा करने पहुंचे। मस्क के साथ इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद रहे।
        बीते डेढ़ महीने से अधिक समय से जारी इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच आज कफर अजा से बड़ी खबर सामने आई। इस्राइल ने बताया कि अरबपति उद्योगपति एलन मस्क प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इस्राइल में किबुत्ज के खंडहरों का दौरा किया। युद्ध के कारण हालात बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच पहुंचे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एलन मस्क को स्थानीय अधिकारियों ने खंडहरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बता दें कि इस्राइल-हमास युद्ध के 50 से अधिक दिन बीत चुके हैं। एलन मस्क का दौरा अहम माना जा रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स के विज्ञापन राजस्व को गाजा और इस्राइली अस्पतालों की मदद के लिए दान करने का एलान किया है। दरअसल, अरबपति उद्योगपति मस्क ने बीते दिनों कथित तौर पर ’यहूदी विरोधी साजिश’ वाले सिद्धांत का समर्थन भी किया। कड़ी आलोचना के बीच उन्होंने मदद के हाथ बढ़ाने की घोषणा की। मस्क के दौरे के बीच सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग और मस्क की मुलाकात भी हो सकती है। सोमवार को दोनों के बीच बंद कमरे में बैठक होने की उम्मीद है। दोनों की बैठक के दौरान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ रही यहूदी विरोधी भावना से निपटने के उपायों पर मंथन किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बीते 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले से प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधि भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
          राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक मस्क और राष्ट्रपति की बैठक में वह लोग भी शामिल होंगे, जिनके परिजनों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना रखा है। पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधियों के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। मस्क और इस्राइली राष्ट्रपति की बैठक के दौरान हमास के हमले की भयावहता और बंधकों से जुड़े दर्द और जीवन पर मंडराते खतरे को साझा किया जाएगा।
         नस्लवाद और यहूदी विरोधी भावनाओं से इनकार करने वाली सफाई के बावजूद, मानवाधिकार समूहों और राजनेताओं ने मस्क की कड़ी निंदा की है।  कथित ’यहूदी विरोधी’ टिप्पणियों के कारण एक्स को बड़े व्यावसायिक नुकसान की खबरें भी आई हैं। डिज्नी, आईबीएम और फॉक्स स्पोर्ट्स जैसे प्रमुख ब्रांड एक्स पर विज्ञापन बंद करने की घोषणा कर चुके हैं।

स्टारलिंक इंटरनेट देंगे मस्क
एलन मस्क और इस्राइली संचार मंत्रालय के बीच स्टारलिंक संचालन को लेकर एक समझौता किया गया है। इसके तहत एलन मस्क स्टारलिंक के जरिए इस्राइल और गाजा पट्टी में इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे। इस्राइली मंत्री श्लोमो करही ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि हमास और आईएसआईएस से जंग के बीच यह समझौता उन सभी के लिए जरूरी है, जो बेहतर और विकसित दुनिया चाहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox