कोटा में फिर आत्महत्या, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोटा में फिर आत्महत्या, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

मानसी शर्मा /- राजस्थान के कोटा में आत्महत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया। इस घटना की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र दादाबाड़ी के वफ्फ नगर मे किराये पर रहकर तैयारी कर रहा था। मृतक छात्र फोरिद हुसैन (20) पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। मृतक छात्र पिछले साल ही कोटा आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। आत्महत्या की वजह का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पिछले साल कोटा आया था छात्र

मृतक छात्र नीट की तैयारी करने के लिए पिछले साल कोटा आया था। वह वक्फ नगर में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। सोमवार को छात्र दोपहर से ही कमरे में बंद था। शाम के समय अन्य छात्रों और मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन मृतक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को इस बारे जानाकारी दी।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया। कमर फोरीद संदिग्ध हालत में मृत मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox