
मानसी शर्मा /- पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। टीम इडिंया पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। तीसरे मैच को जीत कर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं विश्व कप के खिताब पर कब्जा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है।
सूर्य कुमार के कप्तानी में टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में जीत दर्ज की है। पहले दो मैचों में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों अर्शदीप सिंह दोनों की जमकर पिटाई की। 2024 टी -20 विश्व कप लिहाज यह चिंता का विषय माना जा रहा है।
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए तीसरे मैच में शिवम दुबे को जगह मिल सकती है। वहीं हालांकि स्पिनर अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई दूसरे टी20 में बेहतरीन रहे है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा , मुकेश कुमार





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत