पोते हिमांक राय ने किया सहारा श्री का अंतिम संस्कार, मौजूद रहीं बड़ी हस्तियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पोते हिमांक राय ने किया सहारा श्री का अंतिम संस्कार, मौजूद रहीं बड़ी हस्तियां

-सहारा श्री की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पंहुचें लोग

लखनऊ/शिव कुमार यादव/- सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकली तो बड़ी संख्या में राजनेता, फिल्मी हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे। उनके पार्थिव शहर को भैंसाकुंड लाया गया जहां उनके पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित फिल्म जगत की हस्तियां भी मौजूद रहे। इसके पहले सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए वीआईपी व सहारा कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।
         मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया। शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थीव शरीर सहारा शहर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रवाना किया जाएगा। बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री
सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।
          पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।


          उधर, क्रिकेटर सुरेश रैना ने सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि प्रेरक, वक्ता और खेल प्रेमी नहीं रहे। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने लिखा कि सहारा ग्रुप के चेयरमैन और विख्यात व्यवसायी रहे सुब्रत रॉय के निधन पर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि। सुब्रत रॉय का भारतीय खेलों के उत्थान में अहम योगदान रहा है। अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने भी एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लिखा, एक व्यक्ति जिन्होंने अपने संघर्ष के समय कभी हार नहीं मानी। मंगलवार रात से बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर लोग सहाराश्री के कार्य, उनके व्यवहार और व्यक्तित्व को याद कर श्रद्धांजलि देते नजर आए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox