मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 400 करोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 400 करोड़

मानसी शर्मा /- देश की सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को तीसरी बार धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है मांगी है। सोमवार को भेजे गए इस ईमेल में कहा गया है कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती। ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है जिससे पिछले दो ईमेल आए थे। पहली ईमेल में अंबानी से 20 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। दूसरी ईमेल में इसे 10 गुना बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया था। अब तीसरी मेल में इसे 400 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

‘पुलिस मुझे नहीं खोज सकती’
पिछले चार दिन में उद्योगपति मुकेश अंबानी को 3 बार धमकी मिल चुकी है। जिसमें फिरौती की रकम में हर बार इजाफा हुआ है। मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है। लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है।

सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा है, ‘अब हमने अपनी डिमांड को बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया है। अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox