समलैंगिक विवाहः शादी समारोह में मिलीं और प्यार हो गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समलैंगिक विवाहः शादी समारोह में मिलीं और प्यार हो गया

मानसी शर्मा /- कहा जाता है कि इश्क और जंग में सब जायज है। हम यहां बात इश्क की कर रहे हैं। ये मामला आपको अटपटा लग सकता है लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ। फिलहाल बिहार में यह चर्चा का विषय है। दरअसल यहां दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है, मतलब समलैंगिक विवाह।

Same Sex Marriage: दिल्ली में दिल मिले और हो गई थी दोस्ती
यह मामला जुड़ा है बिहार के जमुई और लखीसराय इलाके से। इसकी शुरूआत हुई देश की राजधानी दिल्ली में। तो जानिए कि मोहब्बत का ये सिलसिला दिल्ली में आखिर कैसे शुरू हुआ। दरअसल डेढ़ साल पहले लखीसराय जिला निवासी एक लड़की के मामा के बेटे की शादी दिल्ली में थी। लखीसराय निवासी ये लड़की इस शादी में शरीक होने दिल्ली पहुंची। वहां उसे जमुई निवासी एक लड़की मिली। दोनों में दोस्ती हो गई।

Same Sex Marriage: घर वाले नहीं थे राजी
दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई। लड़कियों की मानें तो कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई पता न चला। वो एक दूसरे से शादी करना चाहती थीं। वकौल इन लड़कियों के इन लोगों के घर वाले इस बात के लिए जरा भी राजी नहीं थे। ऐसे में परिवार वालों ने दोनों से एक दूसरे को भूल जाने को कहा लेकिन दोनों लड़कियां ये कर न सकीं। परिवार की बंदिशों के बीच इनका प्यार परवान चढ़ता गया।

Same Sec Marriage: मंदिर में भर दी मांग, पहना दिया मंगलसूत्र
इक दिन आखिर दोनों ने एक दूजे का होने की ठान ली। 24 अक्टूबर को दोनों ने जमुई के एक मंदिर में शादी कर ली। एक लड़की ने दूसरी की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र भी पहनाया। लखीसराय निवासी लड़की ने पत्नी की भूमिका स्वीकार की तो वहीं जमुई जिले की लड़की ने पति की। अब दोनों को डर था परिवार वालों का। सो परिवार के डर से ये राजेंद्र नगर, पटना भाग आईं।

Same Sex Marriage: पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत
इस बीच इनके लापता होने पर पति की भूमिका निभा रही लड़की के परिवारीजनों ने पत्नी की भूमिका निभा रही लड़की पर अपरहरण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

जमुई स्टेशन पहुंची तो लोगों को हुआ शक
पुलिस में शिकायत के डर से दोनों युवतियां पटना से जमुई स्टेशन पर आ गईं। उनको देख लोगों को कुछ संदेह हुआ तो मामला जीआरपी थाने की पुलिस तक पहुंच गया। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और समलैंगिक विवाह कर चुके हैं। रेल थानाध्यक्ष अरविंद राय द्वारा इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी कराकर दोनों को अपने साथ ले गई।

Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट ने अभी नहीं दी है मान्यता
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को फिलहाल मान्यता नहीं दी है। पांच जजों की बेंच ने इस पर बंटा हुआ फैसला सुनाते हुए कहा था कि विवाह करना मौलिक अधिकार नहीं है। ऐसे में समलैंगिक विवाह को मान्यता दिया जाना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने समलैंगिक जोड़ों से भेदभाव रोकने के लिए सरकारों निर्देशित किया था। कहा गया कि यह संसद के अधिकार क्षेत्र पर निर्भर करता है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला 18 समलैंगिक जोड़ों द्वारा विवाह की मान्यता देने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox