
मानसी शर्मा /- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की लड़ाई को और भी धारदार बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे एनसीआर में जब तक डीजल वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा तब तक स्थितियां ठीक नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में धूल से प्रदूषण कम और डीजल वाहनों से प्रदूषण ज्यादा होता है।
Fight Against Pollution: डीजल वाहनों पर लगी रोक
दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली सभी गाड़ियों को प्रतिबंधित करने जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। और राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली डीजल गाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने कहा कि इन राज्यों से आने वाली गाड़ियों के चलते यहां प्रदूषण ज्यादा फैलता है।
लोगों से मंत्री ने की अपील
बिगड़ते हालात को देखते हुए पर्यावरण मंत्री ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल बसों की एंट्री और परिचालन पर रोक लगाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में प्रदूषण में PM10 की मात्रा घट रही है और PM2.5 की मात्रा बढ़ रही है। इसका मतलब है कि गाड़ियों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल