इजराइल हमास युद्ध में आया नया मोड़ , हिजबुल्लाह ने अमेरिका पर किया हमला!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इजराइल हमास युद्ध में आया नया मोड़ , हिजबुल्लाह ने अमेरिका पर किया हमला!

- सीरिया में सैन्य अड्डे पर रॉकेट दागे

मानसी शर्मा /-  इजराइल हमास युद्ध में आया नया मोड़,राष्ट्रपति जो बाइडन अभी इजराइल से लौटे ही थे कि हिजबुल्लाह ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट दाग दिया। जानकारी के मुताबिक, बाइडेन की वापसी के बाद सीरिया में अमेरिका के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है।

आपको बता दें कि,सीरिया के अलावा इराक में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यहां 24 घंटे के अंदर सैन्य कैंप पर दो ड्रोन हमले किए गए हैं। पश्चिमी और उत्तरी इराक में सैन्य शिविरों पर हुए इस हमले में सहयोगी सेना के कुछ सैनिक घायल हो गए हैं।हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एक साल में यह पहली बार है कि ईरान समर्थित समूहों ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है। हालाँकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि तीन ड्रोन हमले हुए हैं। इराक के पश्चिम और कुर्दिस्तान क्षेत्र में अल-हरीर एयर बेस पर हमला हुआ है।

इराक में ईरान समर्थित समूहों ने इजरायल के लिए अमेरिकी समर्थन के कारण वहां अमेरिकी सुविधाओं पर हमला करने की धमकी दी थी। इराक में इस्लामी प्रतिरोध ने बाद में एक बयान जारी कर दो हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह “अमेरिकी कब्जे” के खिलाफ “और अधिक अभियानों की शुरुआत” थी। यह हमला इजराइल-हमास युद्ध का नतीजा है, जहां अमेरिका उसे हथियारों से लेकर हर तरह से मदद कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox