
मानसी शर्मा /- देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बीती रात दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। साथ ही राजधानी में ठंड़ी हवाएं चल रही है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। साथ ही इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 16-17अक्टूबरको बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था।
हरियाणा में हुई झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में 17अक्टूबर तक बारिश की बौछारें पड़ने वाली है, जिसके बाद ठंड का एहसास होगा। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आज (17अक्टूबर)भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32डिग्री और न्यूनतम तापमान 20डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं हरियाणा के कई जिले में आज बारिश हुई। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।
आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार,दिल्ली और एनसीआर में आज भी भारी गरज और बारिश होने की संभावना हैं। पश्चिम से लेकर पूर्व तक तेज बारिश और ओलावृष्टि संभव है। बीते 24 घंटों में तापमान 36.5 से गिरकर 30.5 तक पहुंच गया है। हो सकता है कि ये और नीचे जाए।
इन राज्यों में वर्षा की संभावना
इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने बर्फबारी की बात कही है। इसमें उत्तराखंड, लद्दाख,हिमाचल प्रदेश शामिल है। साथ ही हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी के कुछ हिसों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि कई राज्यों में तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी वर्षा की संभावना जताई है।
More Stories
अनंत अंबानी की पदयात्रा: आस्था, विनम्रता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशभर में उग्र प्रदर्शन: कोलकाता से हैदराबाद तक विरोध की लहर
बिलासा महोत्सव संपन्न; लोक संस्कृति कला साहित्य का दिखा उल्लास
द्वारका में कवि मनीष मधुकर के तीन काव्य संग्रहों का हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण
शासन ने चार IAS अधिकारियों को सौंपी चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी
द्वारका जेल-बेल टीम ने 8 लाख की चोरी का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार