आज खेला जाएगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हार के डर से कांप रहा पाकिस्तान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज खेला जाएगा इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हार के डर से कांप रहा पाकिस्तान

मानसी शर्मा /- गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीते है। भारत इस मैच को जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ अपने विजयी अभियान का जारी रखेंगी।

विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत से आजतक कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। इस मैच को जीतकर इस सूखे को खत्म करना चाहेगी। वहीं डेंगू से उभर कर शुभमन गिल भारतीय टीम वापसी कर सकते हैं। जिसके बाद टीम इंडिया काफी मजबूत हो जाएगी। पाकिस्तान के खिलाफ इस हाई वॉल्टेज मुकाबले को लेकर प्रशंसकों का जोश हाई है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी बाबर की सेना पर प्रहार करने के लिए तैयार नजर आ रहे है। चाहे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हो, पूर्व कप्तान विराट कोहली हो या फिर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो।भारतीय टीम के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर है। जिनसे निपटना बाबर एंड कंपनी के बस की बात नहीं।

भारत और पाकिस्तान का मैच जोश और जुनून का कॉकटेल है। जहां रोमांच की सारी सीमाएं पार हो जाती है। वहीं मैदान पर एक शॉट हीरों बना देता है। तो वही एक गलती करियर खत्म कर सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद शकील, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox