दिल्ली की हवा फिर खराब श्रेणी में, एक्यूआई 200 पार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की हवा फिर खराब श्रेणी में, एक्यूआई 200 पार

-ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित, पानी का छिड़काव कर प्रदुषण पार पाने की कोशिश

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर प्रदुषण खराब श्रेणी में पंहुच गया है। राजधानी में हवाओं की दिशा बदलने से हवा खराब श्रेणी में पहुंची है। बृहस्पतिवार को हवा इस माह में सबसे प्रदूषित दर्ज की गई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले 27 सूचकांक अधिक रहा। रविवार से मिल रही राहत के बाद बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं, बवाना में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी में रहा।

दिल्ली एनसीआर में पराली के जलाने की घटनाऐं बढी हैं और हवा के विपरीत दिशा में चलने से पराली का धुंआ दिल्ली पर छा गया है। वहीं मौसम विभाग ने 15 अक्तुबर को बारिश की संभावना जताई है जिससे दिल्ली को प्रदुषण से राहत मिल सकती है।
        दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहले चरण की बंदिशें लागू हैं। वायु प्रदूषण का संकट धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। जैसे-जैसे हवा में नमी के स्तर पर वृद्धि हो रही है, वैसे ही हवा में प्रदूषण कण और संघन हो रहे हैं। एनसीआर के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में 223, गाजियाबाद में 192, नोएडा में 178, गुरुग्राम में 140 एक्यूआई दर्ज किया गया। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा उत्तर पश्चिम से उत्तर-पूर्वी की दिशा से चली। इस दौरान हवा की 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली।
         सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के एयर बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को एक्यूआई 221 रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है। सुबह आठ बजे एक्यूआई 199 था। जैसे-जैसे दिन बढ़ा वैसे-वैसे प्रदूषण भी बढ़ता गया। दस बजे एक्यूआई 203 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद शाम चार बजे तक यह खराब ही बना रहा। इस सीजन में पहली बार राजधानी की कई जगहों पर प्रदूषण खराब स्थिति में रहा। बवाना में यह बेहद खराब पहुंच गया। यहां का एक्यूआई 301 रहा। इसके अलावा अलीपुर का एक्यूआई 221, शादीपुर का 231, डीटीयू का 211, आईटीओ का 236, मंदिर मार्ग का 221, आर के पुरम का 204, पंजाबी बाग का 231, नार्थ कैंपस का 254, नेहरू नगर का 206, पटपड़गंज का 225, सोनिया विहार का 247, जहांगीरपुरी का 273, रोहिणी का 230, विवेक विहार का 206, मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम का 220, नरेला का 234, वजीरपुर का 272, मुंडका का 266, आनंद विहार का 246, इहबास का 234, बुराड़ी क्रॉसिंग का 272 और न्यू मोती बाग का एक्यूआई 261 रहा।

आज और कल भी खराब रहेगा प्रदूषण का स्तर
पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्टूबर को प्रदूषण खराब रहा। अब 13 और 14 अक्टूबर को भी यह खराब स्थिति में रहेगा। वहीं 15 अक्टूबर से प्रदूषण एक बार फिर सामान्य स्थिति में आ सकता है। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य से खराब स्थिति में बना रहेगा। 13 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी हवाएं रहेंगी। यह हवा प्रदूषित होती है। इनकी गति भी 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। वहीं 14 अक्टूबर को हवाओं की गति थोड़ा बढ़ेगी और यह 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है।

दिल्ली पहुंचने लगा पराली का धुंआ
पराली का धुआं राजधानी पहुंचना शुरू हो गया है। पराली जलाने की घटनाएं 15 सितंबर से ही शुरू हो गई थी। पिछले साल की तुलना में इस बार पराली जलाने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब आने वाले दिन राजधानी के लिए अधिक प्रदूषित हो सकते हैं। सफर (सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) 2015 से ही पराली का आकलन कर रहा है। इस बार भी एक अक्टूबर से लेकर अब तक का आकलन सफर ने जारी कर दिया है। इस आकलन के अनुसार, एक अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच पराली जलाने की घटनाएं पड़ोसी राज्यों में अधिक हुई हैं। 8 और 9 अक्टूबर को 200 से अधिक पराली की घटनाएं सामने आईं। वहीं 7 से 10 अक्टूबर के बीच हवाओं की वजह से पराली का धुआं राजधानी नहीं पहुंच रहा था। लेकिन 11 अक्टूबर से पराली का धुआं राजधानी पहुंचना शुरू हो गया है।

अभी राहत के आसार नहीं
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार शुक्रवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम की ओर रहेगा। वहीं, हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से गति से चली। इसी तरह हवा शनिवार को हवा उत्तर पश्चिम से पश्चिम की दिशा से आएंगी, इससे हवा खराब श्रेणी रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आ सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले छह दिनों में हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox