खालिस्तानी पन्नू ने किया हमास का समर्थन, हिंदू फोरम ने की कार्यवाही की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खालिस्तानी पन्नू ने किया हमास का समर्थन, हिंदू फोरम ने की कार्यवाही की मांग

-हिंदू फोरम ने खालिस्तानी पन्नू की कनाडा एंट्री पर पाबंदी लगाने की भी मांग की

ओटावा/शिव कुमार यादव/- भारत-कनाडा संबंधों में जहर घोल चुके खालिस्तानी आतंकी अब कनाडा में इजराइल के खिलाफ भी खड़े दिखाई दे रहे है क्योंकि खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने हमास का समर्थन किया है। इस पर हिन्दू फोरम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कनाडा सरकार से पन्नू के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही हिन्दू फोरम ने सरकार से अपील की है कि पन्नू, कनाडा का नागरिक नहीं है, ऐसे में उसकी कनाडा में एंट्री पर पाबंदी लगनी चाहिए और अगर वह कनाडा का नागरिक है तो उसके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।
          बता दें कि हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतंवत सिंह पन्नू ने आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर भारत पर भी ऐसे हमले की धमकी दी थी। साथ ही जी-7 देशों में मौजूद भारतीय दूतावासों पर हमले की भी धमकी दी थी। अब इसे लेकर कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय ने गहरी चिंता जाहिर की है और कनाडा सरकार से पन्नू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू फोरम कनाडा ने जताई चिंता
कनाडा के हिंदू फोरम संगठन ने कनाडा सरकार के जनहित सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लीब्लांक को एक ईमेल भेजा है, जिसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिंदू फोरम ने लिखा कि ’ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे। जिस तरह से घृणित बयानबाजी कर लोगों को उकसाया जा रहा है, उससे हमें अपने समुदाय की सुरक्षा की चिंता है। हिंदू फोरम ने लिखा कि पन्नू, कनाडा का नागरिक नहीं है, ऐसे में उसकी कनाडा में एंट्री पर पाबंदी लगनी चाहिए और अगर वह कनाडा का नागरिक है तो उसके खिलाफ जांच की जानी चाहिए।’

निज्जर की मौत पर भी हिंदू समुदाय को बनाया था निशाना
बता दें कि पन्नू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता सुनाई दे रहा है कि ’21 अक्तूबर से सिख फॉर जस्टिस संगठन जी7 देशों के वैंकुवर, वॉशिंगटन डीसी, लंदन, फ्रैंकफर्ट, मिलान से भारत के दूतावासों को बंद कराएंगे।’ बता दें कि इससे पहले निज्जर की मौत के मामले में भी पन्नू ने भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था। पन्नू ने कनाडा से हिंदू समुदाय के लोगों को चले जाने को कहा था। पन्नू के उस बयान की भी आलोचना हुई थी और कनाडा सरकार ने भी इसकी आलोचना कर हिंदू समुदाय के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया था। पन्नू के उस बयान पर भी कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। ।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox