इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर हमले किए तेज, हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्राइल ने हमास के ठिकानों पर हमले किए तेज, हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा,

-250 बंधक छुड़ाए; अबू अली को जिंदा दबोचा

यरुशलम/शिव कुमार यादव/- इस्राइली सेना ने हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिये हैं। हमास के हमलों के बाद इस्राइल लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि वो हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म कर देंगे। इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों में घुसकर उनकी गिरफ्त से अपने 250 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। इसका एक वीडियो भी जारी किया है।
           इस्राइल-हमास युद्ध का आज सातवां दिन है। दूर-दूर तक युद्ध रुकने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइल में कम से कम 1,300 और गाजा पट्टी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं।

शायेत 13 की इकाई की बहादूरी
इस्राइली सेना की ’शायेत 13’ इकाई ने बहादूरी दिखाते हुए सुफा चौकी पर हमला किया। इस दौरान हमास के 60 आतंकवादी भी मारे गए। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिसे उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है।

60 को मार गिराया
सेना ने दावा किया कि 60 से अधिक हमास के आतंकवादियों को मार गिराया है। इतना ही नहीं 26 आंतकियों को जिंदा पकड़ा है। इस्राइली सेना को सबसे बड़ी जीत यह मिली है कि उसने हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली को भी जिंदा दबोच लिया है।

बंधकों को दिया आश्वासन
वीडियो में, इस्राइली सैनिक एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक सैनिक को पीछे से गोली चलाते हुए और दूसरे को चौकी पर ग्रेनेड फेंकते देखा जा सकता है। एक सैनिक चिल्लाते दिख रहा है जाओ, उन्हें जला दो। वहीं, दूसरे को रास्ता साफ होने की जानकारी देते हुए सुना गया। इसके बाद सैनिक बंकर के अंदर गए और बंधकों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें बचाने के लिए यहां हैं और अगर उन्हें किसी प्राथमिक उपचार की जरूरत है। बाद में फुटेज में, सैनिकों को एक स्ट्रेचर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox