भारत ने किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, शुभमन गिल की वापसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, शुभमन गिल की वापसी

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान बस शुरू होने है।भारत ने टॉस जीत लिया है और भारत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।वहीं शुभमन गिल का हुआ वर्ल्ड कप डेब्यू हो गया है और ईशान किशन को टीम से बाहर किया गया है। दोनों ही चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें वनडे वर्ल्ड कप में एक दूसरे के आमने-सामने सात बार आई हैं। वहीं सातों बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है। यह दोनों ही देशों के बीच ओवरऑल 135वां वनडे मैच है।

आपको बता दें कि,इससे पहले दोनों ही मुल्कों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं। जहां भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा है।

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल

अहमदाबाद के मैदान पर मौजूदा विश्व कप में यह दूसरा मैच होने जा रहा है। इससे पहले, अहमदाबाद ने 5 अक्टूबर को उद्घाटन मैच की मेजबानी की थी, जो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में कीवी टीम ने 283 रनों के लक्ष्य को 37वें ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान मैच में भी बैटिंग फ्रेंडली पिच होगी। ऐसे में विकेट लेने के लिए गेंदबाजों को सही लेंथ पर गेंद डालनी होगी।

भारतीय टीम:रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।

पाकिस्तानी टीम:अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, फखर जमां, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox