मानसी शर्मा /- बॉलीवुड के किंग खान की बैक-टू बैक दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट गई। फिल्म पठान और जवान ने जमकर कमाई भी की। लेकिन इस बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद मुबंई पुलिस ने शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी दी है।
शाहरूख खान को मिली जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, शाहरूख खान ने राज्य सरकार को एक लिखित शिकायत दी जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी भरी कॉल आई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है।मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई Y+ सिक्योरिटी में 6पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5वेपन्स के साथ 24घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे।
मुबंई पुलिस ने y+ की दी सिक्योरिटी
मुबंई पुलिस ने बताया कि शाहरुख खान को जान का खतरा है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है। इससे पहले सिर्फ 2पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे. वहीं किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्चा खुद शाहरुख खान उठाएंगे।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि