दो महिलाओं ने दिल्ली में दो साल में बेच डालीं 200 पिस्टल, पुलिस ने महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो महिलाओं ने दिल्ली में दो साल में बेच डालीं 200 पिस्टल, पुलिस ने महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

- हर डिलीवरी पर मिलते थे 10 हजार

मानसी शर्मा / –  दिल्ली में अच्छी क्वॉलिटी के 10 पिस्टल के साथ दो महिला हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला तस्करों की पहचान चंचल और विकांशा के रूप में पुलिस ने की है। बरामद हथियार मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार निर्माण से जुड़े लोगों से खरीदा गया था और इसे  दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जाना था। इन महिला तस्करों ने स्पेशल सेल की एक टीम ने पकड़ा है। दोनों यूपी के बुलंद शहर की रहने वाली हैं। गिरफ्तार महिलाओं के पास से 10 पिस्टल (5 पिस्टल .32 बोर और 5 सिंगल शॉट पिस्टल) बरामद की गई हैं।

सूरजकुंड रोड से पकड़ी गईं दोनों महिलाएं

1 अक्टूबर, 2023 को स्पेशल सेल को विशेष जानकारी मिली थी कि सिंडिकेट की दो महिला सदस्य चंचल और विकांशा ने खरगोन, एमपी से पिस्टल की एक खेप खरीदी थी। यह भी बताया गया था कि वो ये हथियार देने के लिए 1 अक्टूबर, 2023 को रात 9 बजे से 10 बजे के बीच दिल्ली में सूरजकुंड रोड के चौराहे पर अपने एक संपर्क के आदमी से मिलने जा रही हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उस स्थान पर जाल बिछाया गया। रात करीब 09:40 बजे चंचल और विकांशा को एमबी रोड-सूरजकुंड रोड के चौराहे के पास हाथों में बैग ले जाते हुए देखा गया।  पुलिस टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 अच्छी क्वालिटी की बंदूक बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

जब दोनों महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें हथियारों की ये खेप खरगोन में मिली थी और इसे दिल्ली/एनसीआर में गैंगस्टरों और दुर्दांत अपराधियों तक पहुंचाना था। दोनों ने यह भी खुलासा किया है कि वे मथुरा के रहने वाले सोनू चौधरी के लिए काम कर रहे थे, जिसने उन्हें मध्य प्रदेश हथियार लेने के लिए भेजा था। इन महिलाओं को ये हथियार सोनू चौधरी के निर्देश पर दिल्ली में एक व्यक्ति को सप्लाई करना था।

हर डिलीवरी पर मिलते 10 हजार रुपये

पकड़ी गई दोनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें हथियार की सुरक्षित डिलिवरी करने पर हर बार 10 हजार रुपये मिलते थे। दोनों ने बताया कि पिछले दो सालों से एमपी से दिल्ली और यूपी में वो हथियारों की सप्लाई कर रही थीं। इस अवधि के दौरान दिल्ली में वो 200 से अधिक पिस्टल बदमाशों तक पहुंचा चुकी हैं।

पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि चंचल की बहन की आपराधिक पृष्ठभूमि है, और उसे पहले भी छत्तीसगढ़ में साल 2018 में 25 किलोग्राम गांजा रखने के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। दोनों महिला आरोपियों का हैंडलर सोनू चौधरी विकांशा का मामा है। उन्होंने खुलासा किया है कि सोनू चौधरी पहले भी हत्या और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox