कृतज्ञ राष्ट्र ने किया बापू को नमन, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने दी दोनों नेताओं को श्रद्धाजंलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृतज्ञ राष्ट्र ने किया बापू को नमन, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने दी दोनों नेताओं को श्रद्धाजंलि

-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी बापू को किया नमन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कृतज्ञ राष्ट्र ने 2 अक्तुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। देश 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजघाट में बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही विजयघाट पंहुचकर लाल बहादुर शास्त्री को भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
           पूरे देश में आज देश की दोनो महान विभूतियों को देशवासी जोर-शोर से श्रद्धाजंति अर्पित कर रहे हैं। सभी राज्यों में इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आम नागरिक भी अपने प्रिय नेताओं को श्रद्धाजंलि देने में पीछे नही है। लोग बढ़चकर श्रद्धाजंलि सभाओं में भाग ले रहे है। आज नेता हो या अभिनेता या फिर आम आदमी सभी बापू का रघुपति राघव राजा राम, पतित ते पावन सीताराम का भजन गा रहें हैं।

1 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया
इससे पहले, 1 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया गया। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिटनेस ट्रेनर अंकित बैयनपुरिया के साथ श्रमदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया के साथ बातचीत करते हुए 4 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दे रहे थे। सितंबर के मन की बात कार्यक्रम में च्ड मोदी ने 1अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी।

देशभर में स्वच्छता अभियान के लिए चुनी गई थी 6.4 लाख जगहें
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को बताया था कि स्वच्छता पखवाड़े की थीम कचरा मुक्त भारत है। देश भर में 6.4 लाख से ज्यादा साइटों को श्रमदान के लिए चुना गया है। इनमें 35 हजार आंगनवाड़ी, 22 हजार बाजार, 7 हजार बस स्टैंड, 1 हजार गौ शालाएं और 300 चिड़ियाघर शामिल हैं।

पीएम मोदी ने संकल्प सप्ताह की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (30 सितंबर) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत ’संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ किया। ये कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक एक हफ्ते चलेगा। भारत मंडपम में पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ही सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर निकलने की जरूरत है। समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox