महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि 

- कहा- दोनों के जीवन का अनुसरण करने पर दिया बल

मानसी शर्मा / – हिमाचल के शिमला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और देश की आज़ादी में दोनों के योगदान को याद किया।

इस मौक़े पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना जीवन हमेशा दूसरों के लिए जिया और सभी को साथ लेकर चले। राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को सभी के लिए आदर्श बताते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया- सीएम

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और अहिंसा के दम पर ही हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलवाई। आज पूरा विश्व उन्ही के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox