ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, मथुरा में पटरी से उतर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलेटर, मथुरा में पटरी से उतर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / मथुरा / मानसी शर्मा –  यूपी के मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। जब ये घटना हुई, उस समय सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं और ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था। उस दौरान ही ड्राइवर से ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी।

जानकारी के अनुसार करीब दस बजे शटल (लोकल) ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी। यहां सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं। इसके बाद ट्रेन को शटरिंग (बंद) कर खड़ा करना था। बताया जा रहा है कि चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया। इसके बाद ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई। यह मानवीय भूल थी या टेक्निकल मिस्टेक, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है।

घटना की वजह से अप-लाइन पर ट्रेनें हुईं प्रभावित

मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ट्रेन शकूर बस्ती से आ रही थी। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। स्टेशन निदेशक का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन कैसे चढ़ गई, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की वजह से अप-लाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox