रजनीकांत की ‘जेलर’ की ‘गदर 2’ से ज्यादा हुई एडवांस बुकिंग, सनी देओल की फिल्म के साथ आएगा ‘डॉन 3’ का टीजर!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रजनीकांत की ‘जेलर’ की ‘गदर 2’ से ज्यादा हुई एडवांस बुकिंग, सनी देओल की फिल्म के साथ आएगा ‘डॉन 3’ का टीजर!

नई दिल्ली/मानसी शर्मा – साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके एक्टर रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर वीडियो जारी किया गया है। ऐसे में अब फिल्म को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि इसे देखने के लिए ऑफिस से छुट्टी दी जा रही है। साथ ही इसकी अभी तक सनी देओल की ‘गदर-2’ से भी ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

थलाइवा इस फिल्म से दो साल के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी इस मूवी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि जहां ‘गदर-2’ के लिए 1 लाख 70 हजार एडवांस टिकट बुक हुए वहीं, ‘जेलर’ के लिए 2 लाख 30 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए हैं। जबकि इसकी बुकिंग लेट खुली थी। इसके साथ ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ भी काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें रणवीर सिंह की एंट्री हुई है। अब दावा ये भी किया जा रहा है कि उनके नाम का ऐलान जल्द किया जाएगा। साथ ही इसकी पहली झलक ‘गदर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इसका टीजर वीडियो रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox