नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मोहाली / मानसी शर्मा – बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव इन दिनों अपने नए गाने को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। एल्विश यादव का यह पहला गाना है। जिसमें वह उर्वशी रौतेला के साथ नजर आने वाले है। इसकी जानकारी खुद एल्विश ने दी है। साथ ही उर्वशी रौतेला भी एल्विश के साथ काम करने के लिए काम करने के लिए काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर एल्विश को धन्यवाद भी दिया है। इस बीच खबर सामने आई है कि एल्विश ने दुबई में अपना घर खरीद लिया है और उसकी कीमत काफी बताई जा रही है।
एल्विश यादव ने खरीदा करोडों का घर
दरअसल एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पर इस घर की झलक दिखाई है। यह घर डबल स्टोर का बताया जा रहा है। जिसमें घर की सारी सुविधा मौजूद है। घर के पहले फ्लरो पर लिविंग स्पेस बना हुआ है।साथ ही एक बड़ी बालकनी भी है जहां से आप बाहर का खूबसूरत नजारा देख सकते है। इसी के साथ एक किचर है जिससे अटैच्ड एक वॉशरूप है। इसके बाद दूसरे फ्लोर पर चार बेडरूप बने है जिनके साथ वॉशरूम्स भी अटैच्ड है। इस घर की कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है।
उर्वशी रौतेला के साथ नया गाना जल्द होगा रिलीज
बता दें कि मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद कई नए-नए प्रोजेक्स पर काम कर रहे है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ गाना निकाला है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस और एल्विश दोनों ने दी है। इस गाने का नाम ‘हम तो दीवाने’है। इस गाने में एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला का लव कैमेस्ट्रि नजर आने वाली है। इस गाने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रही है और इस गाने को फैंस जमकर प्यार भी लुटाने वाले है क्योंकि एल्विश के फैंस की ताकत बिग बॉस में ही लोगों ने दिख ली थी।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी