• DENTOTO
  • छह अफ्रीकी देशों को जल्द भेजेंगे मुफ्त अनाज- रूसी राष्ट्रपति

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    July 18, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    छह अफ्रीकी देशों को जल्द भेजेंगे मुफ्त अनाज- रूसी राष्ट्रपति

    -रूस काला सागर अनाज समझौते पर तैयार, पश्चिमी देशों को माननी होंगी शर्तें

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कालासागर/शिव कुमार यादव/- सोची के काला सागर रिसॉर्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने समकक्ष तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोआन से मुलाकात के दौरान कहा कि रूस काला सागर अनाज समझौते के लिए तैयार है, लेकिन पश्चिमी देशों को रूसी शर्तें माननी होंगी। पुतिन ने कहा, इनमें यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर विचार न करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, जब तक पश्चिमी देश उसकी शर्तें नहीं मानते, वह अनाज सौदा नहीं करेंगे। अर्दोआन से वार्ता के बाद पुतिन ने कहा कि रूस 6 अफ्रीकी देशों को मुफ्त अनाज देने के समझौते के बेहद करीब हैं।

     काला सागर अनाज निर्यात समझौता एक ऐसा सौदा है जो यूक्रेन का अनाज विश्व बाजार में लाकर वैश्विक खाद्य संकट घटा सकता है। अर्दोआन की कोशिश है कि वह रूसी राष्ट्रपति को समझौते के पटरी पर लौटाकर इस संकट को खत्म करने में मदद करें। रूस ने संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये की मध्यस्थता के एक साल बाद जुलाई में यह सौदा छोड़ दिया था।

    सोची के काला सागर रिसॉर्ट में पुतिन ने अर्दोआन से कहा, उन्हें उम्मीद है कि वे तुर्किये में प्राकृतिक गैस हब और अनाज समझौते पर चर्चा करेंगे। पुतिन ने कहा, मुझे पता है कि आप अनाज सौदे का मुद्दा उठाएंगें। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। अर्दोआन ने कहा कि दुनिया अनाज गलियारे के मुद्दे पर खबर का इंतजार कर रही है। रूस की मुख्य मांगों में से एक रूसी कृषि बैंक को स्विफ्ट अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली से फिर से जोड़ना है, जिस पर पश्चिमी देशों को एतराज है।

    वार्ता से पहले अनाज निर्यातक बंदरगाह पर हमले
    तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप अर्दोआन व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्ता से कुछ घंटे पूर्व, रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े अनाज निर्यातक बंदरगाह ‘इजमेल’ पर कई ड्रोन हमले किए। ओडेसा क्षेत्र में डेन्यूब नदी पर यूक्रेन के दो मुख्य अनाज निर्यात टर्मिनलों में से एक इजमेल बंदरगाह के निवासियों से सोमवार की सुबह वायु सेना द्वारा कवर लेने का आग्रह किया गया।

    -ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने बाद में दावा किया कि हालांकि दक्षिणी क्षेत्र में 17 ड्रोन मार गिराए गए, लेकिन हमले ने बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।
    -उन्होंने टेलीग्राम पर बताया कि दुर्भाग्य से, कुछ हमलों में नुकसान भी हुआ है। इजमेल जिले की कई बस्तियों में, गोदामों और उत्पादन भवनों, कृषि मशीनरी और औद्योगिक उद्यमों के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox