मैं अन्ना को कहा था की राजनीति ”गंदी है तो हमें झाड़ू उठानी होगी” अरविंद केजरीवाल ने दिया हरियाणा में बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मैं अन्ना को कहा था की राजनीति ”गंदी है तो हमें झाड़ू उठानी होगी” अरविंद केजरीवाल ने दिया हरियाणा में बड़ा बयान

- विपक्ष पर जमकर बोला हमला

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ हरियाणा  / मानसी शर्मा –  हरियाणा के भिवानी में सर्कल इंचार्ज का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम CM अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान भी पहुंचे। इस दौरान दोनो नेताओं ने हरियाणा सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा,लोग सरकार से तंग आकर हरियाणा में अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा में हर बूथ पर 10-10लोगों की कमेटी बनेगी। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 2लाख पदाधिकारी 15अक्टूबर तक बन जाएंगे। जिसके पास इतना बड़ा संगठन होगा, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा पाएगी। ये ठीक राजनीति करते तो हमें राजनीति में आने की जरूरत नहीं पड़ती।

केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

केजरीवाल ने कहा, मैंने अन्ना को कहा था कि राजनीति गंदगी है तो हमें झाड़ू उठानी होगी। भाजपा का सफाया देश में एक दिन आम आदमी पार्टी ही करेगी। इसके साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, कि सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया आज भाजपा जॉइन कर लें तो इनकी जेल माफ हो जाएगी, लेकिन वो शेर हैं, ऐसा नहीं करेंगे। संगठन में गुटबाजी नहीं करना, गुटबाजी से बड़ी बड़ी पार्टी खत्म हो गई। देश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली हरियाणा में है। CM और मंत्रियों की बिजली फ्री है और जनता बिल भर रही है। यहां सिर्फ बिल आते हैं, बिजली नहीं आती।

यह वॉलंटियर्स की है मीटिंग

वहीं इस दौरान भगवंत मान ने कहा भाजपा वाले इसे रैली न समझें, यह तो वॉलंटियर्स की मीटिंग है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है। दोनों राज्यों में बिना बिल के 24घंटे बिजली आती है। भाजपा की नीयत अच्छी नहीं है, ये लोग देश को लूट कर खा गए। इनकी फैक्ट्री अब 24घंटे झोले बनाने का काम करती है।वहीं पीएम पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कहा- हर बात जुमला, अब तो चाय बनाने पर भी शक है कि चाय बनानी आती है या नहीं।

मनोहर लाल के बयान पर किया पलटवार

इसके साथ ही भगवंत मान ने CM मनोहर लाल के फ्री रेवड़ी बांटने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, हम गरीब लोगों का सहयोग करें तो रेवड़ी, इनका 15 लाख का वादा क्या था?। चुनाव आ रहा है तो सिलेंडर 200 रुपए सस्ता कर दिया। साढ़े 4 साल लूटते हैं और 6 महीने शगुन देते हैं। झाड़ू का बटन दबाते ही क़िस्मत बदल जाएगी। चुनाव कुंभ का मेला नहीं, अच्छे न लगे तो हमें भी फेंक देना।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox