शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू करेंगे 75 शिक्षकों को सम्मानित 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू करेंगे 75 शिक्षकों को सम्मानित 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़  / नई दिल्ली /  मानसी शर्मा –   शिक्षक समाज का आईना होता है, शिक्षक का पहला कर्तव्य समाज को सही दिशा देना होता है। शिक्षक के संघर्षों को सम्मानित करने के लिए ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है।भारत में शिक्षक दिवस डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप 5 सितंबर को मनाया जाता है। इसी प्रकार विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता हैं। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 75 शिक्षकों को शिक्षा के सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित करेंगी। 5 सितम्बर के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी शिक्षकों को पुरुस्कार देंगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दी गई है।

इन शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

शिक्षक दिवस के मौके पर जिन शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। उनमें 50 स्कूली शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल किए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 3 स्तरों पर मेरिट के आधार पर  इन शिक्षकों का चयन किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अनूठे योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है। जिन्होंने अपनी समर्पण के जरिए न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार किया हैं। साथ ही अपने छात्रों के जीवन को अच्छा बनाने का काम किया हैं।

शिक्षक पीएम मोदी से भी करेंगे बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को पुरस्कार के रुप में शिक्षकों को प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षकों को पीएम मोदी से भी बात करने का भी मौका मिलेगा। हर साल शिक्षा मंत्रालय 5 सितंबर के दिन शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित करता हैँ। लेकिन इस साल उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास व द्रौपदी मुर्मूमंत्रालय के शिक्षकों को भी इसमें शामिल किया गया हैं।

इन राज्यों से इतने शिक्षक चुने गए

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक दिवस के मौके पर जिन शिक्षकों को चुना गया हैं। उसमें से अधिकतर टीचर गुजरात से चुने गए हैं। जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र से चार-चार शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से तीन-तीन शिक्षकों को चुनाव किया गया हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox