
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- 1400 साल पुराना पालम गांव के लोग इन दिनों सीवर जाम की समस्या से परेशान है। ऐतिहासिक पालम गांव में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। सीवर जाम होने के कारण नालियां घरों में बैक मार रही है। प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी सुस्त पड़े हुए हैं।

आलम यह है कि लोग अपने घरों में ठीक से शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं और ना ही लोग नहा पा रहे हैं। यहां तक कि लोगों को घरों में रहना दूभर हो गया है। पालम गांव निवासी व समाजसेवी ओमवीर सोलंकी ने बताया की सीवर जाम की समस्या पिछले 15-20 दिन से है। फेडरेशन ऑफ साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि पालम गांव की सरजमी पर द्वारका बसी है लेकिन अभी तक पालम गांव के लोगों को बुनियादी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। जहां पेय जल आपूर्ति बाधित रहती है वही सीवर जाम रहता ही है। इसके अतिरिक्त जगह जगह पर सड़कें टूटी पड़ी है, जिसकी सुध लेने वाला कोई अधिकारी नही है। पार्क की जगह तो है पर पार्क का स्वरूप बिगड़ा पड़ा है और संबंधित अधिकारी खाना पूर्ति कर चैन की नींद सो रहे है। सोलंकी ने प्रशासन से मांग की है कि पालम गांव पर सरकार ध्यान दे और मूल भूत सुविधाएं मुहैया कराए।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार