मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन-वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन-वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन

-नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम ने नजफगढ़-द्वारका में विभिन्न जगहों पर किया पौधारोपण कार्यक्रम -अनेकों मंडलों व युवाओं ने 28 वार्डों में 2100 पौधे लगाकर किया अमृत वाटिका का निर्माण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नूंह/शिव कुमार यादव/- मेरी माटी मेरा देश, “माटी को नमन, वीरों का वंदन”, कार्यक्रम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह एक जन आंदोलन से जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम ही नहीं परंतु प्राकृतिक समस्याओ का एक समाधान भी बन सकता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में हर ग्राम में एवं हर वार्ड में 75 पौधों का पौधारोपण कर नेहरू युवा केंद्र संगठन से संबद्धित युवा मंडलों ने एक अमृत वाटिका का निर्माण किया है।

इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली से संबद्धित युवा मण्डल एवं सामुदायिक संस्थाओ द्वारा 28 वार्डों में कुल 2100 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया। नन्हे कदम रोशनी की और से श्रीमती भारती जी, द्वारका प्रोग्रेसिव क्लब की और से श्रीमती उर्मिला, युवा एकता संगठन की और से सुश्री नेहा सेहरावत, टैलेंट सर्च अकादेमी की और से अनिल कुमार, सामाजिक बदलाव ट्रस्ट की और से  अनिल कुमार, जय युवा मण्डल की और से अनुज मिश्रा, रेखा कल्याण महिला मण्डल की और से श्रीमती रेखा शर्मा, नारी विकासिनी युवा मण्डल की ओर से श्रीमती रेखा यादव, महिला विकास एवं बाल समिति से श्रीमती वंदना, विकास जिंदा है युवा मण्डल से श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रेरणा युवा मण्डल से श्री हरिप्रकाश, राणा युवा मण्डल से धीरज, शिक्षा अभियान सोसाइटी से संदीप गुड़ियाल एवं श्री मखदूम आलम, रॉयल युवा मण्डल से आरिफ़ सिद्दीकी, भारती कॉलेज से प्रो. आशा तिवारी, कीर्ति नेचर केयर फाउंडेशन से श्रीमती कमलेश डागर, हरगोविंद आर्य युवा मण्डल से हरगोविंद, हेल्प फॉर एवेरीवन सोसाइटी से महेंदर, आधारशिला युवा मण्डल से श्रीमती सरिता भाटिया, सोशल विज़न फाउंडेशन एवं प्रकृति भक्त फाउंडेशन से राजेश शर्मा व रंजीत कुमार जी तथा माता मूर्ति देवी महिला मंडल से श्रीमति भावना शर्मा व सुश्री मानसी शर्मा विभिन्न वार्ड में कार्यक्रम के आयोजक रहे।

इस अवसर पर माटी का नमन एवं वीरों का वंदन करते हुए प्रत्येक वार्ड से मिट्टी एकट्ठी की गई एवं स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, सेवनिवृत एवं सेवारत फौजियों का सम्मान किया गया। देश के युवाओ को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए मिट्टी को बचाने का संदेश दिया गया और पाँच प्राण प्रतिज्ञा के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लाल किले के कपाट से देश के सम्मुख रखे गए पाँच प्रणो को भी याद दिलाया गया। साथ ही यह चेतना जगाई गई कि केवल पौधे लगा देना ही नागरिकों की जिम्मेदारी नहीं है परंतु पौधों का बचाव करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। ध्वजारोहण कर सभी निगम पार्षदों ने अपने अपने वार्ड में कार्यक्रम का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय गान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया। सभी युवाओ ने पौधे के साथ सेल्फ़ी लेकर मेरी माटी मेरा देश पोर्टल पर अपलोड भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox