
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/मानसी शर्मा/- भारत के पर्यावरण प्रेमी साइकिलिस्ट रोबिन सिंह 22 अक्टूबर 2022 से भारत भ्रमण के लिए पर्यावरण की अलख जगाने के लिए निकले हुए हैं। वह अभी तक 20,000 किलोमीटर साइकिल चला चुके है और आगे 50000 किलोमीटर साइकिल राइड करने का उद्देश्य है। भारत के विभिन्न राज्यों से भ्रमण करते हुए सबको पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए कल बहादुरगढ़ शहर में पहुंचे। उनके सुबह पहुंचने पर क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट, रामा भारती पब्लिक स्कूल, वैशय आर्य कन्या हाई स्कूल मे, उसके बाद सेक्टर 9 कम्युनिटी सेंटर और बी आर जी पॉइंट पर 4 बजे बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर साइकिलिस्ट रोबिन सिंह ने सभी युवा साथियों को पर्यावरण के बारे में बहुत कुछ बताया और उन्होंने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि उनका उद्देश्य क्या है? आज भयानक स्थिति है, पानी धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। पेड़ पौधे कटते जा रहे हैं और प्लास्टिक का बहुत ज्यादा यूज होता जा रहा है। इन तीनों चीजों के ऊपर उन्होंने बहुत कुछ विस्तार से बताया।
बी आर जी ग्रुप ने रोबिन सिंह जी को माला व शाल (पटका) पहनाकर स्वागत किया और रास्ते के लिए हाईडेसन न्यूट्रिशन भेंट किए।
इस मौके पर बी आर जी ग्रुप से एन के नारा, जगदीश राठी, जयदेव राठी, विनोद राठी, जयदीप, ताराचंद कौशिक, ब्रह्म प्रकाश मान, नितीन अत्री, रामकुमार तहलान, दीपक छिल्लर, गौरव आदि मौजूद रहे। रोबिन सिंह जी के साथ मिलकर बी आर जी साइकिल ग्रुप के राइडर गौरव उन्हें कल शाम को सी आर पी एफ तक छोड़कर आए अब आज वो गुडगाँव होते हुए राजस्थान जाएगे। लोगों ने ऐसे पर्यावरण प्रेमी का दिल से आभार व धन्यवाद जताया है।





More Stories
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम