
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- चीन के मकाओ में आयोजित जूनियर एशियन कप 2023 जूडो में दिल्ली देहात के मुंडेला गांव के अरूण खर्ब ने गोल्ड मेडल जीतकर न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया है बल्कि जूडो में देश के लिए मेडल भी जीता है। वह मंगलवार को दिल्ली लौट आए है। इस दौरान एयरपोर्ट पर पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में दिल्ली देहात के सैंकड़ों ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अरूण खर्ब ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि विदेशी खिलाडिय़ों को देश की ताकत व हूनर से भी रूबरू कराने का कार्य किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से दिखा दिया कि भारत किसी भी मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार से मांग की कि वह अरूण खर्ब को पुरस्कृत करें। उनके साथ दिल्ली प्रदेश जाट महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र डागर के अलावा राजीव मान, ओमप्रकाश सोलंकी, मास्टर सतबीर सिंह, जगदीश प्रसाद, ताज मुंढ़ेला, धर्मपाल बाकरगढ़ आदि भी मौजूद रहे।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम