नीलगिरी पिंग पोंग दिल्ली स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीलगिरी पिंग पोंग दिल्ली स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन

-19 से 22 जुलाई तक संत सुजान सिंह स्कूल में किया गया आयोजन, करीब 500 खिलाड़ियों ने लिया भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ,दिल्ली टेबल टेनिस एसोसिएशन कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट द्वारा 19 से 22 जुलाई तक स्वरूप नगर मैं स्थित संत सुजान सिंह स्कूल में नीलगिरी पिंग पोंग दिल्ली स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रवक्ता दिनेश डागर ने बताया कि 4 दिन तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में विभिन्न श्रेणियों ( 7,9,11,13,15,17,19 वर्ष एवं वरिष्ठ ) मैं करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन परम श्रद्धेय श्री अजय भाई जी द्वारा किया गया। इस 4 दिन चलने वाली प्रतिस्पर्धा में सभी खिलाड़ी एवं खेल प्रशिक्षकों व अभिभावकों में भरपूर उत्साह था और जिस तरह टूर्नामेंट का आयोजन किया गया उससे हर कोई प्रभावित था। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

                  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष दिल्ली ओलंपिक संघ थे। समारोह में अन्य सम्मानित अतिथि श्री एमपी सिंह, सचिव राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ और श्री मंजीत सिंह दुआ जी, अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता एवं तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन व श्री राजीव दुग्गल सचिव दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन एवं उपाध्यक्ष टीटीएफआई और दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी श्री संदीप गुप्ता श्री जिनेंद्र जैन श्रीमती श्वेता जैन और श्री दिनेश डागर भी शामिल थे। श्री अभिषेक मेनी सचिव डीटीटीए सेंट्रल एवं उपाध्यक्ष दिल्ली स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट के अन्य पदाधिकारी श्री मोहित बोहरा( उपाध्यक्ष) व श्री सचिन गुप्ता ( कोषाध्यक्ष) और श्री ए एस कलेयर ( अध्यक्ष तकनीकी समिति ) ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
                 अंत में मुख्य अतिथि श्री संजीव शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रेरक शब्द कहे व भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox