नाइजीरिया ने आतंकियों पर की एयर स्ट्राइक्स, बोको हरम के 100 आतंकी ढेर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाइजीरिया ने आतंकियों पर की एयर स्ट्राइक्स, बोको हरम के 100 आतंकी ढेर,

-कई भागते नजर आए; एयरफोर्स ने जारी किया घटना स्थल का वीडियो

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अबूजा/शिव कुमार यादव/- नाइजीरिया की एयरफोर्स ने हाल ही में आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकाने पर कई एयर स्ट्राइक कीं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। एयरफोर्स ने ही इसका लाइव फुटेज भी जारी किया है।
 बता दें कि बोको हरम ईस्ट अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस क्षेत्र के कई देशों में इस संगठन की मजबूत पकड़ है। यह टेरर आउटफिट ड्रग्स स्मगलिंग और किडनैपिंग से वसूली जैसे गैरकानूनी काम भी करता है। बोको हरम गर्ल्स एजुकेशन के सख्त खिलाफ है। वो कई बार लड़कियों को किडनैप कर चुका है।

9 से 11 जून के बीच कीं कई एयर स्ट्राइक
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोको हरम के आतंकियों की लोकेशन एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट से मिली थी। दरअसल, यह सभी आतंकी बोको हरम की एक यूनिट जेएएस के थे। एयरफोर्स ने इस ऑपरेशन के लिए करीब एक हफ्ते तैयारी की और फिर वोजा इलाके में इसे अंजाम दिया। ये वो इलाका है जिसे इस आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है।

                रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरफोर्स ने 9 से 11 जून के बीच कई एयर स्ट्राइक कीं। यह मंदारा क्षेत्र का पहाड़ी इलाका है और यहां ग्राउंड ऑपरेशन करना मुश्किल होता है, क्योंकि आतंकियों की लोकेशन पहाड़ी इलाकों में होती है और ग्राउंड फोर्सेज जब नीचे आती हैं तो उन्हें पहाड़ियों से की जा रही फायरिंग का सामना करना पड़ता है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक जिस लोकेशन पर यह ऑपरेशन किया गया, वहां बोको हरम का तगड़ा होल्ड है। जब एयर स्ट्राइक्स की गईं, तब वहां इस आतंकी संगठन के लोग भी मौजूद थे।
                बाद में एयरफोर्स ने कहा- हमले में बोको हरम और उसकी लोकल यूनिट के कई आतंकी मारे गए। कुछ ऐसे भी थे जो भागने में कामयाब रहे। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। बोको हरम की कई छोटी यूनिट हैं और इनमें इस्लामिक स्टेट के आतंकी मौजूद हैं।

बोको हरम पर एक नजर
बोको हरम की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद यूसुफ ने नाइजीरिया समेत दुनियाभर के देशों में शरिया कानून स्थापित करने के लिए की थी।
इस संगठन का सरगना अबुबकर शेकाऊ है। यह संगठन नाइजीरिया के अलावा चाड, नाइजर और उत्तरी कैमरून में भी एक्टिव है। इस संगठन का ताल्लुक इस्लामिक स्टेट यानी आईएस से है। कहा जाता है कि सीरिया, इराक और लीबिया से भागे इस्लामिक स्टेट के हजारों आतंकी इस वक्त बोको हरम का हिस्सा हैं। बोको हरम नाइजीरिया में इस्लामी शासन यानी शरिया कानून स्थापित करना चाहता है। यह लड़कियों को स्कूल भेजे जाने और नाइजीरिया में वेस्टर्न एजुकेशन के खिलाफ है। 2015 में इस संगठन ने नाइजीरिया की करीब 300 स्कूली छात्राओं और 93 महिलाओं को किडनैप कर लिया था। हालांकि बाद में इन्हें छुड़ा लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox