
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की पहली रक्षा पंक्ति बीएसएफ में स्थाई डीजी पद की नियुक्ति को लेकर कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा हाल ही में 6 जून को माननीय प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी गई थी और 11 जून को अपाइंटमेंट कमेटी आफ केबिनेट द्वारा श्री नितिन अग्रवाल आईपीएस को नए बीएसएफ डीजी के तौर पर नियुक्त कर दिया गया।

ज्ञातव्य रहे कि 31 दिसम्बर 2022 से श्री पकंज कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति उपरांत सीआरपीएफ डीजी श्री एसएल थाउसेन के बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार पिछले 161 दिनों से चला आ रहा था। अध्यक्ष जयेंद्र राणा के अनुसार नए डीजी के पदभार संभाले जाने से जवानों में नई उर्जा का संचार साथ ही मनोबल में वृद्धि होगी साथ ही लम्बी सरहदों की चाक चौबंद सुरक्षा, नए बीओपी के विस्तार हेतु व्यूह रचना पर नई रणनीति के तहत अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। कॉनफैडरेसन चेयरमैन पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के कहे अनुसार नए डीजी के पदभार संभालने पर नई नियुक्तियां, नए प्रमोशन, ऑपरेशनल ट्रेनिंग, नवीनतम हथियार गोला बारूद, आर्मर्ड व्हीकल्स की खरीद फरोक्त जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर तीव्रता से कार्यवाही होगी। वीएस कदम कोषाध्यक्ष ने नवनियुक्त बीएसएफ जी को कॉनफैडरेसन की ओर बधाई संदेश दिया साथ ही उम्मीद जताई कि वार्ब चेयरमैन की हैसियत से सीआईएसएफ के रिटायर्ड कर्मियों को मदिरा जारी करने, फॉलोवर्स रैंक को हवलदार पदों पर प्रमोशन व अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष स्थापित करने हेतु आदेश जारी करेंगे।
याद रहे कि पिछले 17 अप्रैल 2023 को कॉनफैडरेसन चेयरमैन श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्री एसएल थाउसेन डीजी सीआरपीएफ व बीएसएफ जोकि वार्ब चेयरमैन भी थे महानिदेशालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद