काम ईमानदारी से करें, सफलता आपके कदम चूमेगी : भारती        

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

काम ईमानदारी से करें, सफलता आपके कदम चूमेगी : भारती        

-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- जरहाभाठा स्थित विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी (उपासना एजूकेशन ट्रस्ट) में नर्सिंग के बच्चों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह प्रार्थना भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड सीपत के जनसंपर्क अधिकारी पीआर भारती थे।

सिम्स के डॉक्टर  विवेक शर्मा, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य एसएल निराला, छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य प्रशांत चिपड़े, हरी मॉडल स्कूल की प्राचार्या ज्ञानी सराफ, सड़क सुरक्षा मिशन के श्रीवास्तव, संजीवनी हॉस्पिटल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर मार्टिना जॉन, उपासना संस्था से पुष्पा वैष्णव व समाजसेवी पायल लाठ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

                 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीआर भारती ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे अपना काम ईमानदारी से करें, सफलता अवश्य उनके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस काम करने का जज्बा होना चाहिए फ़िर देखिये सफलता आपके रंग लाएगी। जेपी वर्मा कॉलेज के प्रिंसिपल एसआर निराला ने कहा कि सीमित फीस और संसाधन में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी नर्सिंग के बच्चे तैयार कर रही, यह गर्व का विषय है। डॉक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, इसके लिए  संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन बधाई की पात्र हैं। सभा को प्रशांत चिपड़े और डॉक्टर मार्टिना जॉन ने भी संबोधित किया। संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि इतनी कम फीस में नर्सिंग के आठ सौ बच्चे तैयार करके हमें सुकून है। आज हमारे बच्चे छत्तीसगढ़ के विभिन्न हॉस्पिटलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के एमएल सोनी ने आभार प्रकट किया।

                   संस्था के दो विद्यार्थियों रंजिता बंजारे एवं मधु कौशिक को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। संस्था के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी से अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, दीप जोशी, मानसी सिंह, योगेश चंद्रवंशी , नेहा, लीसा, विनीता, आर्या, अंकिता कुमार और नेहरू युवा केंद्र से एमएल सोनी व धनेश उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox