
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली अपराधों को रोकने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस लोगों तक पंहुचने और लोगों के साथ पुलिस-पब्लिक का एक मजबूत संबंध विकसित करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। ऐसी ही अपनी एक नई पहल के साथ बाहरी जिला पुलिस ने साइबर थाना पुलिस के सहयोग से निहाल विहार क्षेत्र के बुध बाजार में वी केयर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन, यातायात नियमों का प्रदर्शन, साइबर जागरूकता को लेकर अधिकारियों ने लोगों को विस्तृत जानकारी दी और लोगों से इस संबंध में जागरूक नागरिक का कर्त्त्वय निभाने की अपील की। इस कार्यक्रम में 600 से अधिक नागरिकों, छात्रों, लड़कियों, महिलाओं, युवाओं, एनजीओ स्वयंसेवकों, आरडब्ल्यूए/एमडब्ल्यूए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सड़क सुरक्षा वैन, एसपीयूडब्ल्यूएसी के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस और साइबर थाने बाहरी जिले के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की कई पहलों के बारे में नागरिकों को जागरूक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसएचओ निहाल विहार मुकेश कुमार के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद दिल्ली पुलिस बैंड ने दमदार संगीतमय प्रस्तुति दी। तत्पश्चात साइबर थाना बाहरी जिले के कर्मचारियों द्वारा कुछ साइबर सुरक्षा युक्तियाँ साझा की गईं। प्रभारी कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा कार्यक्रम के पीछे के महत्व व उद्देश्य को आम जनता से भी साझा किया गया। बीच-बीच में आर्केस्ट्रा टीम द्वारा कुछ जबरदस्त म्यूजिकल नंबर भी बजाए गए, जिसे आम जनता ने सराहा। एसपीयूडब्ल्यूएसी और कम्युनिटी पुलिसिंग सेल/ओडी के कर्मचारियों द्वारा एक आत्मरक्षा डेमो कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। अभ्यास डेमो सत्र में 50 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया। उन्हें हिम्मत प्लस एप के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर सिटीजन से सीनियर सिटीजन ऐप इंस्टॉल करने का भी अनुरोध किया गया। ट्रैफिक यूनिट के अधिकारियों ने सभा को सड़क सुरक्षा के टिप्स के बारे में जागरूक किया। निहाल विहार एसएचओ ने कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमानों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को उपहार भी दिये।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई