महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल की आहट!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में फिर सियासी भूचाल की आहट!

-शिंदे गुट का दावा- एनसीपी के 20 तो उद्धव के 13 विधायक हमारे संपर्क में

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- महाराष्ट्र में सियासी अस्थिरता के बीच उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे समूह के 13 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 20 विधायक शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट) के संपर्क में हैं। उदय सामंत ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाबलेश्वर में सीएम शिंदे के साथ गुप्त बैठक की थी। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अभी काफी अस्थिरता हैं।

                 इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता और एमएलसी अंबादास दानवे ने गुरुवार को पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनावों में कम से कम 100 सीटें जीतने का प्रयास कर रही है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता दानवे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि योजना जीतने योग्य उम्मीदवारों की तलाश करने और 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के दूसरे स्थान पर रहने वाली सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की है।
                 साल 2019 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अविभाजित शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। तब भाजपा को 100 से अधिक सीटों पर जीत मिली थी। दोनों दलों को मिलकर 288 सदस्यीय सदन में 150 से अधिक सीटें मिलीं। लेकिन शिवसेना ने चुनाव बाद भाजपा का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

                 हालांकि, बाद में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद पिछले साल जून में शिवसेना टूट गई और उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार को गिर गई। दानवे ने कहा, ‘हम उन सीटों के लिए सही उम्मीदवार की तलाश कर रहे हैं, जो एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने वाले विधायकों के पास थीं। साथ ही, मराठवाड़ा की 27 सीटों की तरह, जहां हम दूसरे स्थान पर थे। हम पूरी ताकत से ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।’

                 उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे सरकार नाजुक स्थिति में है क्योंकि शिवसेना का समर्थन आधार उद्धव ठाकरे के पास है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार के बारे में अटकलों और भाजपा के साथ उनकी निकटता की बात करते हुए, शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए, कहा कि कोई भी सत्तारूढ़ दल (भाजपा) अन्य दलों को तोड़ने की कोशिश नहीं करेगा यदि सरकार स्थिर है। दानवे ने दावा किया, ‘ऐसी स्थिति है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox