दिल्ली में अब एमसीडी स्कूल भी बनेंगे वर्ल्ड क्लास, शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अब एमसीडी स्कूल भी बनेंगे वर्ल्ड क्लास, शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान

-शिक्षा मंत्री व महापौर ने शिक्षा निदेशालय व एमसीडी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री अतिशि ने कहा है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब एमसीडी स्कूल भी वर्ल्ड क्लास बनेंगे। दिल्ली सरकार के स्कूलों में आई शिक्षा क्रांति अब एमसीडी के स्कूलों में भी पहुंचेगी। हर बच्चे तक क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने के लिए अब शिक्षा निदेशालय और एमसीडी के स्कूल साथ मिलाकर काम करेंगे।
                   मंगलवार को आगामी सत्र के लिए दोनों विभागों के एक्शन प्लान को जानने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबराय ने एमसीडी कमिश्नर ज्ञानेश भारती, शिक्षा सचिव अशोक कुमार सहित शिक्षा निदेशालय, एमसीडी व एससीईआरटी के अधिकारीयों के साथ संयुक्त बैठक की।  

बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को विदेशों में ट्रेनिंग मिली, जिसने शिक्षा क्रांति में अहम भूमिका निभाई। अब एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग का रोडमैप तैयार करने की जरुरत है। इन ट्रेनिंग की मदद से एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों का आत्मविश्वास मिलेगा, उन्हें वर्ल्ड-क्लास एक्सपोजर मिलेगा, जिससे वे अपने स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन दे सकेंगे।
                    शिक्षकों की ट्रेनिंग को लेकर शिक्षा मंत्री ने एससीईआरटी के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि नए सत्र से दिल्ली सरकार और एमसीडी के स्कूलों के लिए संयुक्त ट्रेनिंग का एक्शन प्लान बनाया जाए। साथ ही उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए एमसीडी और शिक्षा विभाग के स्कूल प्रमुखों के लिए जॉइंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हर साल एमसीडी स्कूलों से लाखों बच्चे दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 6 में दाखिला लेते है इन बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को समझने के लिए जरूरी है कि दिल्ली सरकार और एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों की संयुक्त ट्रेनिंग की जाए। ये ट्रेनिंग दोनों विभागों के शिक्षकों का प्रोफेशनल और स्किल डेवलपमेंट तो करेगी ही साथ ही यह एक अवसर भी होगा जहां शिक्षक एक दूसरे के समक्ष आने वाली चुनौतियों को भी समझ सकेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox