
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ/भावना शर्मा/- सत्ताइस खोली के कलगीधर गुरुद्वारा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमपीटी आर्थो डॉक्टर मार्टिना जॉन ने सर्वाईकल स्पंडोलाइटिस, फ्रोजेन शोल्डर, कमर, एड़ी का दर्द, आर्थराइटिस, डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज, कोर स्ट्रेंग्थिन पर विशेष जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शारीरिक तकलीफों पर व्यायाम सबसे सुंदर उपाय है। उन्होंने पंजाबी समाज के सदस्यों की समस्याओं का निवारण भी किया। उन्होंने कहा कि कसरत एवं स्ट्रेचिंग से हम कई परेशानियों से घर बैठे ही छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने फ़िज़ियोथेरेपी के महत्व से भी अवगत कराया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महावीर सिंह संधु, प्रशांत नारंग, जसविंदर पाल सिंह, जीत सिंह सहित पंजाबी समाज की महिलाएँ पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा