‘BIGG BOSS 18’ में हिना खान की धमाकेदार वापसी! कीमोथेरेपी के बाद TV पर पहली बार आएंगी नजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘BIGG BOSS 18’ में हिना खान की धमाकेदार वापसी! कीमोथेरेपी के बाद TV पर पहली बार आएंगी नजर

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों छोटे पर्दे पर खूब चर्चा में है। हर दिन शो में नए और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो फैंस को खुश कर सकती है।

खबरों के मुताबिक, ‘बिग बॉस 11’ की रनर अप हिना खान इस वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान के साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ सकती हैं। हिना हाल ही में कैंसर से जूझ रही थीं और उन्होंने कीमोथेरेपी का इलाज पूरा किया है। ये उनका टीवी पर पहला अपीयरेंस होगा, जहां वह अपनी स्वास्थ्य और संघर्ष के बारे में बात कर सकती हैं।

‘बिग बॉस 11’ में शेर खान के रूप में बनाई थी पहचान

हिना खान को ‘बिग बॉस 11’ में उनकी ताकत और साहस के लिए जाना गया था, जहां फैंस ने उन्हें ‘शेर खान’ का उपनाम दिया था। हिना ने शो में अपनी इच्छाशक्ति से सभी को प्रभावित किया था। इसके बाद, हिना ‘बिग बॉस 14’ में मेंटर के तौर पर भी दिखाई दी थीं। अब, ‘बिग बॉस 18’ में उनकी वापसी से फैंस में नई उम्मीद और उत्साह है।

‘बिग बॉस 18’ में इस समय तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री से गेम में बड़ा बदलाव आया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि हिना खान इस वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स को क्या सलाह देती हैं। फैंस लंबे समय बाद उन्हें टीवी पर देखने के लिए काफी खुश हैं।

इस हफ्ते हो सकते हैं दो कंटेस्टेंट्स बेघर

हिना खान को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने कैंसर से जूझने की जानकारी दी और ब्रेक लिया। अब वह लंबे समय बाद टीवी पर लौट रही हैं। ‘बिग बॉस 18’ में इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स बेघर हो सकते हैं। नॉमिनेट किए गए कंटेस्टेंट्स में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर और एलिस कौशिक के नाम शामिल हैं। अब हिना की वापसी और ‘बिग बॉस 18’ के नए मोड़ों से शो और भी रोमांचक हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox