
दिल्ली के जाने माने स्कूल गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल नानक प्याऊ मैं डी.एच. क्रिकेट और ज्ञानती क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया! जिसमें डी.एच क्रिकेट के कप्तान वैभव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया! जिसमें ज्ञानती क्रिकेटर अकादमी ने 30 ओवर में 370 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया! डी.एच क्रिकेट के फास्ट बॉलर युवराज ने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए! यंग टैलेंट श्रेयांश मलिक मात्र 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए ! इस बीच जाने-माने स्पिनर और कप्तान डी.एच क्रिकेट के वैभव ने एक ही ओवर में दो विकेट चटका के कमाल की गेंदबाजी करी ! और अंत में विराट व जैनुश और एशमन जिंदल को एक-एक विकेट से संतुष्ट होना पड़ा! जवाब में डी.एच क्रिकेट ने मात्र दो विकेट खोकर 370 रनों का विशाल स्कोर मात्र 28 ओवर में बनाकर ज्ञानती क्रिकेट अकादमी पर विस्फोटक जीत दर्ज करी! डी.एच. क्रिकेट के की ओर से विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज विराज ने 21 चौक्के और 4 छक्के की बदौलत मात्र 60 बॉल पर 114 रनों की शतकीय नबाद पारी खेली ! अंत में गर्वित 34 और कप्तान वैभव के 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा!





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव