
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ/भावना शर्मा/- साहित्यिक संस्था समन्वय का वार्षिकोत्सव सिविल लाइन रायपुर स्थित वृंदावन सभागृह में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ ललित मखीजा, विशिष्ट अतिथि हीरानंद हरीरमानी तथा अध्यक्ष डॉ एम के ठाकुर रहे। कार्यक्रम में संस्थापक डॉ बलराम ने 28 वर्षों की साहित्य यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया।

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ डी डी महंत ने छत्तीसगढ़ी भाषा के साहित्य सृजन यात्रा पर प्रकाश डाला तथा श्रोताओं को स्थानीय बोली में लेखन करने हेतु प्रेरित किया। डॉ चितरंजन कर तथा शशि दीप ने सारगर्भित उद्घोषणा दी। वार्षिक पत्रिका के विमोचन उपरांत राज्य के सात कला साधकों को समन्वय रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इनमें डॉ जीएल अरोरा, डॉ जीडी पटेल (पुष्कर), डॉ मनीष शरण, डॉ केके अग्रवाल, जयंत थोराट, मोहन लाल डहरिया, तथा राजेश चौहान प्रमुख हैं। नवोदित कवियों व लेखकों द्वारा काव्यपाठ किया गया। मंच संचालन एम के श्रीवास तथा डॉ प्रीति प्रसाद ने किया।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां