
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रायपुर, छत्तीसगढ/शिव कुमार यादव/- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के द्वारा किए गए ट्वीट राजनीति जीवन से कभी बड़ी नहीं हो सकती पर पार्टी की ओर से वक्तव्य देते हुए मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा, हमारे पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित जोगी की पुत्र भावना का पूरी छत्तीसगढ़ की जनता सम्मान करती है।

उन्होने कहा हमारी पार्टी की सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी इस समय अस्वस्थ्य है, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ की जनता, जोगी परिवार को चाहने वाले लाखों-करोड़ लोग, जोगी समर्थक और पूरी पार्टी श्री अमित जोगी जी के साथ खड़ी है। ईश्वर से यह कामना करते हैं कि डॉ रेणु जोगी जी शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होकर हम सबके बीच में आएंगी, आगामी चुनाव भी लड़ेंगी और हमेशा की तरह जीत भी दर्ज करेंगी इसी तरह श्री अमित जोगी भी चुनाव लड़ेंगे और वर्ष 2013 की तरह जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। अमित जोगी के ट्वीट का यह मतलब कभी नहीं निकाला जाना चाहिए कि वे राजनीति से दूर हो रहे है बल्कि वर्ष 2023-2024 के विधानसभा चुनाव को अमित जोगी नेतृत्व में ही पूरे दमखम से लड़ने का दावा करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा स्व अजीत जोगी के अधूरे सपने को पूरा करने के संकल्प से प्रतिबद्ध हमारी पार्टी लगातार सड़क में आकर सरकार के नाकामियों को उजागर करने का काम कर रही है।
इसी कड़ी में पार्टी की युवा इकाई अजीत जोगी युवा मोर्चा के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 4 अप्रैल 2023 को रायपुर कलेक्टर घेराव का भी आयोजन किया जाएगा है। इससे पहले बस्तर संभाग में कई आयोजन हुए लगातार जगदलपुर, बीजापुर, नारायणपुर, कवर्धा आदि में कलेक्टर घेराव किया जा चुका है जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा अमित जोगी जी के ट्वीट पर राजनीति मायने ना निकलने हुए एक पुत्र की भावनाओं को समझने की जरूरत है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां