मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होन के कारण तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, गैस रिसाव के कारण 9 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना सांगली के शालगांव एमआईडीसी में म्यांमार केमिकल कंपनी में हुई है।
तीन महिलाओं की मौत
मृतक में तीनों महिलाए हैं। वहीं, दो मृतक महिलाओं की पहचान हो गई है। एक की पहचान सांगली की सुचिता उथले और दूसरे महिला की पहचान नीलम रेथेरेकर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमशः 50 और 26 साल है। हालांकि, तीसरी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही घायल हुए लोगों की पहचान सामने नहीं आई है। घायलों का इलाज सह्याद्री अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन, घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। साथ ही पुलिस की तरफ से भी गैस लीक होने के कारण को नहीं बताया गया है। इस घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय अधिकारी ने भी इस घटना पर बयान नहीं दिया है।
पहले भी हुआ गैस रिसाव
इससे पहले भी गैस रिसाव की घटना हुई है। बता दें कि, इस साल 12 सितंबर की रात अंबरनाथ शहर में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक हो गई थी। जिसके कारण इलाके में धुआं फैल गया था और विजिबिलिटी कम हो गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने तीव्र गंध महसूस की थी। लोगों ने उल्टी और आंखों में जलन की शिकायत की थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया था। हालांकि, अंबरनाथ की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। उस दौरान प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की थी।


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चलती ऑटो में जेवर चोरी की वारदात!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!