नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में पुलिस पर एक और आतंकवादी हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में हुए एक धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यह हमला सोमवार को ब्लूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह इलाका सिबी और कच्छी सीमा पर स्थित है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि यह एक आत्मघाती हमला था लेकिन अभी जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लूचिस्तान पुलिस के जवान जब ड्यूटी से लौट रहे थे। उसी दौरान यह धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था इसके असर से पुलिस के जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलट गई। इस धमाके में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई आतंकी हमले हुए हैं। बीती जनवरी में ही पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यह हमला उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मी एक मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान पुलिस के भेष में आए एक आतंकी ने खुद को बम विस्फोट से उड़ा लिया था।

यह धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत भी गिर गई थी, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बहुत ज्यादा हो गया था। दरअसल आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के बीच सीजफायर टूट चुका है और उसके बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों की लहर सी आई हुई है। खास बात ये है कि अधिकतर आतंकी हमलों में पाकिस्तान पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया है।
इससे पहले फरवरी में ही कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था। टीटीपी ने ही इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में हथियारबंद आतंकियों ने पुलिस मुख्यालय पर हमलाकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी और हमले में 10 लोग घायल हुए थे। हालांकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए थे।


More Stories
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान