महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती में लिया भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती में लिया भाग

-चौथे टेस्ट मैच से पहले आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाकाल-उज्जैन/शिव कुमार यादव/- हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फ्लॉप चल रहे भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे हैं। वैसे इस साल विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अलग अलग जगहों पर जाकर भगवान के दर्शन कर रहें हैं। पहले वृंदावन की नगरी और आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने मिलकर सुबह 4 बजे महाकाल की भस्म आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।

अनुष्का शर्मा और विराट ने किए महाकालेश्वर के दर्शन
जिसके बाद विराट ने भक्त की तरह मीडिया के सामने “जय महाकाल” कहा। वही अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्हें महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत ही अच्छा लगा। इस दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में ही बैठे रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन कर महाकाल का अभिषेक किया। क्रिकेटर विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। और साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती पहनी हुई  थे। वही अनुष्का शर्मा भी सादी सी हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं।

मैच के बाद महाकाल पहुंचे विराट और अनुष्का
दरअसल,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज में अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए। वहीं मैच का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।
                  चौथे टेस्ट से पहले विराट और अनुष्का महाकाल के दरबार में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहें है और उनका बल्ला भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में फैंस को यही उम्मीद है कि महाकाल के दरबार में पहुंचे कोहली अब चौथे और निर्णायक टेस्ट में अपने बल्ले से धमाल करेंगे और एक बड़ी पारी खेलेंगे।

अनुष्का संग विराट ने वृंदावन से की शुरुआत
इस नए साल में वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। जिसके बाद अनुष्का के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। जहां अनुष्का, कोहली और बेटी वामिका के साथ हाथ जोड़े नजर आई थीं। दोनों वहां करीब 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox